Vitamins क्या हैं?और Vitamins की कमी का मतलब क्या होता है।

विटामिन हमारे शरीर के लिए वे छोटे-छोटे सिपाही हैं, जो हमें बीमारियों से बचाते हैं और अंगों को सही ढंग से काम करने की शक्ति देते हैं। जब हमारे खून में इन जरूरी पोषक तत्वों का स्तर कम हो जाता है, तो उसे ही Vitamin की कमी कहा जाता है। यह कोई बीमारी नहीं, बल्कि शरीर का एक इशारा है कि उसे पोषण चाहिए समझो ध्यान से।
पुरुषों में कमजोरी क्यों होती है? 90% लोग असली कारण नहीं जानते | जानिए 7 (असरदार तरीका)
Vitamins की कमी,शरीर में इसकी की ज़रूरत क्यों होती है
हमारे शरीर को एनर्जी बनाने, घाव भरने और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए विटामिन चाहिए। अगर शरीर में Vitamin की कमी हो जाए, तो छोटी-छोटी समस्याएं बड़े रोगों का रूप ले सकती हैं। इसलिए, हमें अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि अंगों की कार्यक्षमता बनी रहे।
Vitamins कि कमी क्यों बढ़ रही है आजकल।
आजकल Vitaminsकी कमी होने का सबसे बड़ा कारण हमारी खराब जीवनशैली है। हम सूरज की रोशनी से दूर कमरों में बंद रहते हैं और ताजे फलों की जगह पैकेट बंद खाना पसंद करते हैं। इसलिए, शरीर को वे नेचुरल तत्व नहीं मिल पाते जो उसे चाहिए, और धीरे-धीरे पोषण का स्तर गिर जाता है।
वजन घटाने के लिए सुबह की 5 आदतें 2026 – 7 दिनों में फर्क देखें [ यहाँ पढ़े]
Vitamins की कमी के लक्षण
जब आपके शरीर में Vitamin की कमी होती है, तो शरीर कुछ संकेत देने लगता है। अगर आप सुबह सोकर उठने के बाद भी “सुबह थकान” महसूस करते हैं, तो यह एक बड़ा संकेत है। इसके अलावा, कंघी करते समय “बाल झड़ना” और सीढ़ियां चढ़ते समय “हड्डियों में दर्द” होना भी इसी ओर इशारा करता है।
Vitamin A की कमी के लक्षण
अगर आपको रात के समय धुंधला दिखाई देता है या त्वचा बहुत ज्यादा रूखी रहने लगी है, तो यह विटामिन ए की कमी हो सकती है। Vitamin की कमी का यह प्रकार आपकी आंखों की रोशनी पर सीधा असर डालता है।
Vitamin B12 की कमी के लक्षण
विटामिन बी12 की कमी होने पर हाथों-पैरों में झुनझुनी, याददाश्त कमजोर होना और बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होती है। मेरा खुद का अनुभव और डेटा बताता है कि शाकाहारी लोगों में इस Vitamin की कमी की संभावना ज्यादा होती है।
Vitamin C की कमी के लक्षण
मसूड़ों से खून आना, बार-बार सर्दी-जुकाम होना और चोट का धीरे भरना विटामिन सी की कमी के लक्षण हैं। जब शरीर में इस Vitamin की कमी होती है, तो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) कमजोर पड़ जाती है।
Vitamin D की कमी के लक्षण
विटामिन डी की कमी आजकल सबसे आम है। जोड़ों और हड्डियों में दर्द रहना और हर वक्त सुस्ती महसूस करना इसका मुख्य लक्षण है। लेकिन याद रखो, इसे नजरअंदाज करना भविष्य में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या दे सकता है।
Vitamin E की कमी के
लक्षण
विटामिन ई की कमी से मांसपेशियां कमजोर होती हैं और त्वचा की चमक खो जाती है। वहीं विटामिन के की कमी होने पर शरीर में कहीं कट लगने पर खून जल्दी बंद नहीं होता। इन दोनों Vitamin की कमी को समय पर पहचानना बहुत जरूरी है।
Vitaminsकी कमी क्यों होती है?
शरीर में विटामिन्स की कमी होने के कई पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से मुख्य नीचे दिए गए हैं:
- गलत खान-पान: केवल पेट भरने के लिए खाना और पोषण को भूल जाना।
- Junk food: पिज्जा, बर्गर और मैदे से बनी चीजों का अधिक सेवन।
- धूप न मिलना: ऑफिस या घर के अंदर रहने से विटामिन डी की भारी कमी होना।
- Alcohol / Smoking: ये आदतें शरीर में विटामिन्स के अवशोषण (Absorption) को रोक देती हैं।
- पेट की बीमारी: अगर पेट साफ नहीं रहता, तो खाना शरीर को नहीं लगता।
- Stress: मानसिक तनाव भी पोषक तत्वों को नष्ट करता है और विटामिन्सकी कमी पैदा करता है।
मुंह में बार-बार छाले क्यों होते हैं? वजह जानें(click here)
Vitaminsकी कमी कैसे पूरी करें?
Vitamins की कमी को पूरा करना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको अपने आहार में कुछ बदलाव करने होंगे। मैने कई लोगों को ये उपाय follow करते देखा है और उन्हें बहुत लाभ हुआ है।
- Vitamin A
- मुख्य स्रोत (Foods) गाजर, शकरकंद, पपीता
- कैसे खाएं (कच्चा/पका) हल्का पकाकर या जूस के रूप में इन सब को तो आप कच्चा खाने से ज्यादा फायदा होता है
- Vitamin B12
- मुख्य स्रोत (Foods) दूध, दही, पनीर, चुकंदर
- कैसे खाएं (कच्चा/पका) कच्चा या सामान्य तापमान पर
- Vitamin C
- मुख्य स्रोत (Foods) आंवला, नींबू, संतरा
- कैसे खाएं (कच्चा/पका) हमेशा कच्चा खाएं (गरम न करें)
- Vitamin D
- मुख्य स्रोत (Foods)सुबह की धूप, अंडा, मशरूम
- कैसे खाएं (कच्चा/पका) धूप में बैठें और अंडे उबालकर खाएं
- Vitamin E
- मुख्य स्रोत (Foods)बादाम, सूरजमुखी के बीज
- कैसे खाएं (कच्चा/पका)भिगोकर खाना सबसे अच्छा है
खाली पेट नींबू पानी पीने के 7 चमत्कारिक फायदे और सही तरीका ( यहाँ पढ़ें)
कैसे करें और कितनी बार
विटामिन सी के लिए रोज एक आंवला या नींबू पानी लें। विटामिन बी12 के लिए दिन में एक बार दही जरूर खाएं। साथ ही, विटामिन ए के लिए हफ्ते में तीन बार गाजर का सेवन करें। लेकिन, ध्यान रहे कि अति किसी भी चीज की बुरी होती है।
कितने दिन में असर
अगर आप सही डाइट चार्ट फॉलो करते हैं, तो “कुछ लोगों को 10–15 दिन में फर्क दिखता है…”। उनकी ऊर्जा का स्तर बढ़ने लगता है और Vitamins की कमी के लक्षण कम होने लगते हैं। पूरी तरह रिकवरी में 1 से 3 महीने का समय लग सकता है।
Vitaminsकी कमी पूरा करने केलिए(जीवनशैली में बदलाव)
केवल अच्छा खाना ही काफी नहीं है, Vitamins की कमी को दूर करने के लिए दिनचर्या सुधारना भी जरूरी है।
- सुबह धूप में कितनी देर बैठें: रोज सुबह 7 से 9 बजे के बीच 15-20 मिनट धूप में जरूर बैठें। यह विटामिन डी का सबसे सस्ता और बेहतरीन स्रोत है।
- नींद कितनी ज़रूरी है: शरीर रात को सोते समय ही पोषक तत्वों की मरम्मत करता है। 7-8 घंटे की गहरी नींद बहुत जरूरी है।
- Exercise का रोल: योग या पैदल चलने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे विटामिन्स शरीर के हर हिस्से तक पहुंचते हैं।
Vitaminsकी कमी पूरा करने केलिए Supplements कब लें?
- Supplements कब ज़रूरी होते हैं: जब टेस्ट रिपोर्ट में विटामिन का स्तर बहुत कम आए।
- Doctor से पूछना क्यों जरूरी है: बिना सलाह सप्लीमेंट लेना किडनी या लिवर पर दबाव डाल सकता है।
- Overdose के नुकसान: विटामिन्स की अधिकता से उल्टी, सिरदर्द या चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q: Vitamin D की कमी कितने दिन में ठीक होती है?
A: धूप और सही खान-पान से 2-3 महीने में इसमें सुधार दिखने लगता है।
Q: क्या बिना दवा Vitamin की कमी पूरी हो सकती है?
A: हाँ, अगर कमी बहुत ज्यादा न हो, तो केवल फल, सब्जी और सही जीवनशैली से यह समस्या हमेशा के लिए जड़ से खत्म हो सकती है।
Q: Vitamin रोज लेना सही है क्या?
A: प्राकृतिक रूप से (भोजन से) विटामिन रोज लेना सबसे अच्छा है, लेकिन गोलियां डॉक्टर की सलाह पर ही लें।
(Disclaimer):
यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी गंभीर लक्षण या सप्लीमेंट शुरू करने से पहले कृपया अपने डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर लें।

Pingback: ज्यादा प्यास लगना सामान्य है या कोई बीमारी ?जानिए इसके कारण,लक्षण और बचाव के आसान तरीके - sehatglow
Pingback: बाल झड़ना कैसे रोकें लक्षण,कारण, उपचार और रोकथाम के प्राकृतिक और सरल घरेलू उपाय(Home Remedies for Hair Fall) - sehatglow