sehatglow

बार-बार प्यास लगना किस बीमारी का संकेत है? Sehatglow

ज्यादा प्यास लगना सामान्य है या कोई बीमारी ?जानिए इसके कारण,लक्षण और बचाव के आसान तरीके

ज्यादा प्यास लगना: क्या यह कोई बड़ी समस्या है?

नमस्कार दोस्तों, कभी-कभी ज्यादा प्यास लगना बिल्कुल सामान्य हो सकता है। जैसे जब हम धूप से आते हैं, कोई भारी काम करते हैं या मसालेदार खाना खा लेते हैं।

लेकिन, परेशानी तब शुरू होती है जब पानी पीने के बाद भी गला सूखता रहे। अगर बार-बार प्यास लगे तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। यह शरीर का तरीका है आपको बताने का कि अंदर कुछ गड़बड़ चल रही है।

“अगर आपको भी बार-बार पानी पीने की जरूरत महसूस होती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।”

यह सिर्फ एक आम बात नहीं है, बल्कि Diabetes, शरीर में पानी की कमी (Dehydration) या अन्य स्वास्थ्य समस्या का इशारा हो सकता है। इस ब्लॉग पोस्ट में आप जानेंगे कि आखिर ज्यादा प्यास क्यों लगती है, किन बीमारियों का संकेत हो सकता है और इसे कम करने के आसान उपाय क्या हैं।

ज्यादा प्यास आखिर क्यों लगता है?

हम सभी जानते हैं कि पानी हमारे लिए कितना जरूरी है। लेकिन सामान्य प्यास और असामान्य प्यास में एक बड़ा अंतर होता है। शरीर जब पानी की जरूरत बताता है, तब हमें प्यास का एहसास होता है।

मेडिकल भाषा में इस बार-बार गला सूखने की स्थिति को ‘Polydipsia’ (पॉलीडिप्सिया) कहते हैं।

लोग अक्सर इसे मौसम का असर मानकर टाल देते हैं। दिन में 8–10 गिलास पानी पीना सामान्य है लेकिन अगर उससे ज्यादा प्यास लगे रही है,तो कारण जानना जरूरी है।

ज्यादा प्यास लगना किस बीमारी का संकेत है?

अब आते हैं सबसे जरूरी सवाल पर। शरीर बेवजह पानी नहीं मांगता। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि ज्यादा प्यास लगना किस बीमारी का संकेत है:

1. Diabetes

ज्यादा प्यास लगना डायबिटीज का सबसे शुरुआती और आम लक्षण है। जब खून में शुगर का स्तर बढ़ जाता है, तो हमारी किडनी उसे बाहर निकालने के लिए तेजी से काम करती है।

इस वजह से बार-बार पेशाब आता है। जब शरीर से पानी बाहर निकलता है, तो आपको बहुत ज्यादा प्यास लगती है और थकान महसूस होती है।

2. Dehydration (शरीर में पानी की कमी)

कभी-कभी हम काम में इतने उलझ जाते हैं कि पानी पीना ही भूल जाते हैं। ज्यादा पसीना आने या उल्टी-दस्त के कारण भी शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

ऐसे में हमारा दिमाग शरीर को हाइड्रेट करने के लिए लगातार प्यास लगने का सिग्नल भेजता है।

3. Kidney Problem (किडनी की समस्या)

हमारी किडनी एक फिल्टर की तरह काम करती है। यह शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखती है।

अगर किडनी सही से काम नहीं कर पा रही है, तो शरीर में पानी का संतुलन बिगड़ना शुरू हो जाता है, जिससे आपको हर वक्त गला सूखने का एहसास होता है।

4.High Blood Sugar (हाई ब्लड शुगर)

खून में शुगर बढ़ने पर प्यास ज्यादा लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खून में जमा एक्स्ट्रा शुगर शरीर की कोशिकाओं  से पानी खींचने लगती है।

इसलिए आपका शरीर पेशाब के रास्ते उस शुगर को निकालने के लिए ज्यादा पानी की मांग करता है।

5. Thyroid Problem (थायराइड की समस्या)

शायद आपको पता न हो, लेकिन थायराइड भी इसका एक कारण हो सकता है।

जब थायराइड ग्रंथि बहुत ज्यादा एक्टिव हो जाती है, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो सकता है। इससे शरीर का तापमान बढ़ता है और प्यास अधिक लगती है।

ज्यादा प्यास लगने के मुख्य कारण

बीमारियों के अलावा, कुछ गलतियां भी इस समस्या को बढ़ा देती हैं। जैसे:

  • शरीर में पानी की कमी होना।
  • खाने में बहुत ज्यादा नमक खाना।
  • लगातार ज्यादा मसालेदार खाना खाना।
  • बहुत गर्म मौसम में ज्यादा देर बाहर रहना।
  • क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज करना।
  • कुछ खास तरह की दवाइयों (जैसे ब्लड प्रेशर की दवा) का असर होना।

ज्यादा प्यास लगने के लक्षण क्या हैं?

कभी-कभी हम समझ ही नहीं पाते कि हमारी प्यास नॉर्मल है या नहीं। इसके कुछ साफ लक्षण हैं:

  1. हर 10-15 मिनट में बार-बार पानी पीने का मन कर रहा है ।
  2. पानी पीने के तुरंत बाद भी मुंह सुख रहा हैं और होंठ फट रहा हैं।
  3. रात को बार-बार पेशाबलग रहा है।
  4. शरीर में ऊर्जा न रहना और कमजोरी महसूस होना।
  5. बिना किसी वजह के हल्का सिर दर्द रहना।

शरीर में किस Vitamin की कमी से ज्यादा प्यास लगती है?

अक्सर हम विटामिन्स पर ध्यान नहीं देते, लेकिन कभी-कभी इनकी कमी से भी समस्या बढ़ सकती है।

  • Vitamin D: इसकी कमी हमारे पूरे शरीर के कामकाज को प्रभावित करती है, जिससे बार-बार प्यास लग सकती है।
  • Vitamin B12: नसों और ऊर्जा के लिए जरूरी है। इसकी कमी से भी मुंह सूखने की शिकायत होती है।
  • Magnesium: यह मिनरल हमारी कोशिकाओं में पानी का संतुलन बनाता है।
  • Electrolytes imbalance: सोडियम और पोटैशियम जैसे तत्वों की कमी से पानी पीने के बाद भी प्यास नहीं बुझती।

‎Vitamins क्या हैं? Vitamins की कमी के लक्षण, कारण और कमी पूरी करने के सही तरीके- (पूरी जानकारी) [यहाँ पढ़ें]

ज्यादा प्यास लगने पर क्या खाना और पीना चाहिए?

अगर आपको बार-बार प्यास लग रही है, तो सिर्फ सादा पानी पीने के बजाय अपनी डाइट में ये चीजें शामिल करें:

  • नारियल पानी: यह शरीर में तुरंत इलेक्ट्रोलाइट्स पहुंचाता है।
  •  खीरा: इसमें 90% से ज्यादा पानी होता है जो ताजगी देता है।
  •  तरबूज: गर्मियों में यह शरीर को हाइड्रेट रखने का सबसे अच्छा तरीका है।
  •  संतरा: यह शरीर को जरूरी विटामिन्स और नमी देता है।
  • ✔ दही: यह पेट की गर्मी शांत करता है और प्यास कंट्रोल करता है।

ये सभी चीजें शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और गला सूखने से बचाते हैं।

ज्यादा प्यास लगने पर क्या नहीं खाना चाहिए?

कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो शरीर का पानी सोख लेती हैं। इसलिए इनसे बचना जरूरी है:

  • बहुत ज्यादा नमक वाला पैकेटबंद खाना।
  • दिनभर में बहुत ज्यादा चाय या कॉफी पीना।
  • बाजार का तला-भुना जंक फूड।
  • बहुत ज्यादा मीठा या कोल्ड ड्रिंक्स।

ज्यादा प्यास को कम करने के घरेलू उपाय

अगर आपकी यह परेशानी किसी बड़ी बीमारी के कारण नहीं है, तो आप इसे घर पर ही ठीक कर सकते हैं। मैने कई लोगों को ये उपाय करते देखा है और यह सच में काम करता है।

कैसे करें:

एक साथ गट-गट करके ढेर सारा पानी न पिएं। दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी घूंट-घूंट करके पीएं। नारियल पानी पिएं और डाइट में खीरा और फल खाएं। इससे शरीर में नमी टिकती है।

कितनी बार:

दिन में कम से कम 2 से 3 बार ताजे पानी वाले फलों का सेवन करें और बीच-बीच में नींबू पानी भी पीए।

 

कितने दिन में असर:

अगर यह सिर्फ डिहाइड्रेशन है, तो आपको 1 से 2 दिन में असर दिखने लगेगा और प्यास नॉर्मल हो जाएगी।

अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें, और शरीर को हाइड्रेट रखेंगेे  तो बार-बार प्यास लगने की समस्या से बचे रहेंगे।

नींबू पानी पीने के 7 चमत्कारिक फायदे और सही तरीका ( यहाँ पढ़ें)

कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?

दोस्तों, घरेलू उपाय तब काम आते हैं जब परेशानी छोटी हो। लेकिन अगर ये लक्षण दिखें तो तुरंत अलर्ट हो जाएं:

  • बहुत ज्यादा प्यास लग रही हो और पानी पीने से भी सुकून न मिले।
  • बिना डाइटिंग के अचानक वजन कम होना शुरू हो जाए।
  • बार-बार पेशाब जाना पड़े, खासकर रात में।
  • शरीर में बहुत अधिक कमजोरी या चक्कर आएं।

ऐसे में घरेलू उपायों के भरोसे न रहें, तुरंत डॉक्टर से अपनी शुगर और किडनी की जांच करानी चाहिए।

Bonus Health Tips

अच्छी सेहत के लिए मैं आपको कुछ काम की बातें बता रहा हूँ:

  • रोज 8–10 गिलास पानी पिएं, यह एक हेल्दी रूटीन है।
  • ज्यादा नमक से बचें, यह शरीर का पानी सोखता है।
  • मौसम चाहे जो हो, शरीर को हाइड्रेट रखें।
  •  साल में कम से कम एक बार अपना नियमित हेल्थ चेकअप कराएं।
  • इसके अलावा, अपनी नींद पूरी लें और तनाव से दूर रहें।

(निष्कर्ष)

अंत में बस इतना ही कहूंगा कि ज्यादा प्यास कभी-कभी सामान्य है, खासकर गर्मी या मेहनत वाले काम के बाद।

लेकिन अगर यह बार-बार हो और आपको बिना वजह गला सूखने की समस्या सता रही हो, तो इसका कारण जानना बहुत जरूरी है।

लेकिन याद रखो, घबराने की जरूरत नहीं है। सही खान-पान और पानी पीने के सही तरीके से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। अगर समस्या सिर्फ आपके रूटीन की वजह से है, तो अच्छी आदतें अपनाने से यह परेशानी  ठीक हो सकती है

  (लोगों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)FAQ

Q1. बार-बार प्यास लगना किस बीमारी का संकेत है?

बार-बार प्यास लगना किस बीमारी का संकेत है? Sehatglow
बार-बार प्यास लगना किस बीमारी का संकेत है? Sehatglow

Ans: यह मुख्य रूप से Diabetes (शुगर), शरीर में पानी की कमी (Dehydration), या किडनी से जुड़ी समस्या का शुरुआती संकेत हो सकता है।

Q2. क्या ज्यादा प्यास लगना diabetes का लक्षण है?

Ans: जी हां, डायबिटीज से खून में शुगर बढ़ जाती है। उस एक्स्ट्रा शुगर को निकालने के लिए शरीर पानी का इस्तेमाल करता है, जिससे बहुत प्यास लगती है।

Q3. ज्यादा प्यास लगने पर क्या करना चाहिए?

Ans: सबसे पहले थोड़ा-थोड़ा करके पानी पीते रहें। अपनी डाइट में नारियल पानी, खीरा, तरबूज और रसीले फल शामिल करें। साथ ही ज्यादा नमक और चाय-कॉफी कम कर दें।

पुरुषों में कमजोरी क्यों होती है? 90% लोग असली कारण नहीं जानते | जानिए 7 (असरदार तरीका)

Q4. क्या vitamin की कमी से प्यास बढ़ सकती है?

Ans: बिल्कुल! कभी-कभी विटामिन डी, विटामिन बी12 और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स (सोडियम-पोटैशियम) की कमी से भी प्यास लगने की समस्या हो सकती है।

Disclaimer

 दोस्तों, यह ब्लॉग पोस्ट केवल आपकी सामान्य जानकारी और नेचुरल टिप्स के लिए लिखा गया है। यह किसी भी तरह से डॉक्टरी सलाह नहीं है। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से ही संपर्क करें।

3 thoughts on “ज्यादा प्यास लगना सामान्य है या कोई बीमारी ?जानिए इसके कारण,लक्षण और बचाव के आसान तरीके”

  1. Pingback: belly fat कम करने के आसान तरीके:10Zero Cost असरदार उपाय+(diet plan) - sehatglow

  2. Pingback: (Why Am I So Angry All The Time)?छोटी-छोटी बातों पर जल्दी गुस्सा क्यों आता है? जानें कारण, लक्षण और चौंकाने वाला सच! - sehatg

  3. Pingback: ज्यादा मोबाइल देखना बन सकता है मानसिक बीमारी की वजह; आज ही सीखें mobile addiction कैसे कम करें - sehatglow

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *