sehatglow

गर्म पानी पीने के फायदे sehatglow

गर्म पानी पीने के फायदे और 5 जरूरी नियम: पाचन, वजन और शरीर पर असर जानें

क्या आप भी पेट की गैस और बढ़ते वजन से परेशान हैं? जानिए गर्म पानी पीने के जादुई फायदे

गर्म पानी पीने के फायदे sehatglow
गर्म पानी पीने के फायदे sehatglow

आजकल हम सब फ्रिज का ठंडा पानी पीने के इतने आदी हो गए हैं कि नॉर्मल पानी भी हमें अच्छा नहीं लगता। हम बाहर से धूप में  से आते हैं और सीधा फ्रिज का ठंडा  पानी पी लेते है ।

लेकिन पुराने समय से ही हमारी दादी-नानी और आयुर्वेद में हमेशा गर्म या गुनगुना पानी पीने की आदत पर जोर दिया गया है।

अगर आपको अक्सर नीचे दी गई समस्याएं होती हैं:

  • पेट फूलना या गैस की समस्या
  • तेजी से वजन बढ़ना
  • बार-बार सर्दी-जुकाम होना
  • सुबह पेट ठीक से साफ न होना

तो कई लोग यही सलाह देते हैं कि आप सुबह उठकर गर्म पानी पीना शुरू करें। मैने कई लोगों को ये उपाय करते देखा है और उन्हें काफी राहत भी मिली है।

क्या सच में इसके इतने फायदे होते हैं? आज मैं एक दोस्त की तरह आपसे अपना अनुभव साझा करूंगा। इस ब्लॉग पोस्ट में हम विस्तार से जानेंगे कि गर्म पानी पीने के फायदे क्या हैं, इसे पीने का सही समय क्या है और इसके असली नियम क्या हैं।

गर्म पानी पीने के फायदे कैसे होता  है? (कितना गर्म होना चाहिए?)

जब मैं ‘गर्म पानी’ कहता हूँ, तो इसका मतलब उबलता हुआ, जीभ जलाने वाला पानी बिल्कुल नहीं है। इसका सीधा सा मतलब है हल्का गुनगुना पानी (Lukewarm water) जिसे आप चाय की तरह आराम से घूंट-घूंट करके पी सकें।

रोज गर्म पानी पीने के फायदे

अगर आप इसे अपनी रोजमर्रा की आदत बना लें, तो आपके शरीर में जो बदलाव आएंगे, वो आपको हैरान कर देंगे। आइए आसान भाषा में समझते हैं:

 1. पाचन

ठंडा पानी खाने के तेल को पेट में जमा देता है। लेकिन गुनगुना पानी उस भारी खाने को आसानी से तोड़ने में मदद करता है। इसलिए आपका खाना जल्दी पचता है और गैस की समस्या दूर रहती है।

2.वजन कम करने में जादू

गुनगुना पानी शरीर के मेटाबॉलिज्म (metabolism) की स्पीड बढ़ा देता है। अगर मेटाबॉलिज्म तेज रहेगा, तो शरीर की फालतू चर्बी अपने आप कम होने लगेगी।

‎वजन घटाने के लिए सुबह की 5 आदतें 2026 – 7 दिनों में फर्क देखें[ यहाँ पढ़े]

3.बॉडी डिटॉक्स (गंदगी बाहर)

गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान हल्का सा बढ़ता है, पसीना आता है और शरीर के अंदर जमा सारी गंदगी (Toxins) पसीने और पेशाब के जरिए बाहर निकल जाती है।

4.कब्ज से छुटकारा

सुबह-सुबह पेट साफ न हो तो पूरा दिन खराब जाता है। सुबह उठकर गर्म पानी पीने से आंतों में फंसा मल नरम होता है और कब्ज में बड़ी राहत मिलती है।

अगर आप सिर्फ 21 दिनों में गैस और कब्ज से छुटकारा पाना चाहते है हो तो जानिए – सुरक्षित, आसान और घरेलू उपाय (यहाँ पढ़ें)

 

5.ग्लोइंग स्किन

जब अंदर से गंदगी साफ होगी, तो चेहरे पर तो चमक आएगी ही। शरीर साफ रहने से कील-मुंहासे कम होते हैं।

‎सिर्फ 7 दिनों में पाएं जादुई निखार पाने के लिए(यहाँ पढ़े)

6.सर्दी-जुकाम में आराम

मौसम बदलते ही गला खराब हो जाता है। गर्म पानी बंद नाक को खोलता है और गले की खराश को ठीक करता है।

 सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के फायदे

दिन की शुरुआत अगर गुनगुने पानी से हो, तो पूरा दिन एनर्जी से भरा रहता है। सुबह खाली पेट इसे पीने से रात भर की सुस्ती दूर होती है और आपका पाचन तंत्र जाग जाता है।

शरीर के सारे टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा, खाली पेट पानी पीने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। यह समझ लीजिए कि यह आपके शरीर की अंदरूनी सफाई (Internal shower) की तरह काम करता है।

खाना खाने के बाद गर्म पानी पीने के फायदे

कभी-कभी हम शादी-पार्टी में या बाहर बहुत भारी और ऑयली खाना खा लेते हैं। ऐसे में पेट पत्थर जैसा भारी लगने लगता है।

यहाँ गुनगुना पानी बहुत काम आता है। यह भारी फैट्स को जल्दी पचाने में मदद करता है। लेकिन याद रखो, खाना खाने के तुरंत बाद पानी कभी नहीं पीना चाहिए! इससे आपकी पाचन अग्नि बुझ जाती है। हमेशा भोजन के कम से कम 30-40 मिनट बाद ही पानी पिएं।

रात को गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान

कितने लोगों को रात में सोने से पहले पानी पीने की आदत होती है। इसके कुछ फायदे भी हैं और कुछ नुकसान भी:

  • फायदे: दिन भर की थकान के बाद गुनगुना पानी नसों को रिलैक्स करता है। इससे नींद अच्छी आती है। साथ ही, रात में यह खाने को पचाने में मदद करता है।
  • नुकसान: अगर आप सोने से ठीक पहले बहुत सारा पानी पी लेंगे, तो रात भर बाथरूम भागना पड़ेगा। इससे आपकी नींद खराब होगी।

हमेशा गर्म पानी पीने के फायदे

कुछ लोग सर्दियों में पूरा दिन सिर्फ गुनगुना पानी ही पीते हैं। इसके फायदे भी हैं क्योंकि इससे शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है।

पर यार, हर समय केवल गर्म पानी ही पीना जरूरी नहीं है। खासकर गर्मियों में। आपको अपने शरीर की जरूरत और मौसम को समझना होगा। गर्मियों में आप मटके का पानी पी सकते हैं।

गर्म पानी पीने के सही नियम (इसे जरूर ध्यान रखें)

अक्सर लोग पूछते हैं कि इसे कैसे करें, दिन में कितनी बार पिएं और कितने दिन में असर दिखेगा? तो चलिए इसके नियम समझ लेते हैं:

  • पानी बहुत ज्यादा गर्म नहीं, सिर्फ गुनगुना होना चाहिए।
  • हमेशा एक जगह आराम से बैठकर और धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके (Sip-sip) पिएं। खड़े होकर पानी न पिएं।
  • सुबह बासी मुंह (बिना ब्रश किए) पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • दिन में 2 से 3 बार एक गिलास गुनगुना पानी पीना काफी है।

अगर आप इन नियमों को मानते हैं, तो यकीन मानिए 1 से 2 हफ्ते में ही आपको पेट में हल्कापन और शरीर में नई एनर्जी महसूस होने लगेगी।

पुरुषों में कमजोरी क्यों होती है? 90% लोग असली कारण नहीं जानते | जानिए 7 (असरदार तरीका)

इन लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए

  • अगर आपको मुंह में बार-बार छाले (Ulcers) होते हैं, तो तेज गर्म पानी से बचें।
  • अगर आपके ‎मुंह में बार-बार छाले होते हैं? तो हो सकता  इसका वजह कुछ ओर हो इसके  विस्तार से जानने के लिए (यहाँ देखें)
  • गले या दांतों में कोई संवेदनशीलता (sensitivity) है, तो सावधानी रखें।

ज्यादा गर्म पानी जीभ या मुंह के अंदर की स्किन को जला सकता है, इसलिए तापमान का ध्यान रखें।

आपके मन के कुछ सवाल (FAQ)

सवाल: क्या सच में गर्म पानी वजन कम करता है?

जवाब: यह सीधे तौर पर वजन कम नहीं करता, बल्कि आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। जिससे डाइट और एक्सरसाइज के साथ वजन कम करना आसान हो जाता है।

सवाल: सुबह गर्म पानी कब पीना चाहिए?

जवाब: सुबह उठते ही सबसे पहले, बासी मुंह एक गिलास गुनगुना पानी पीना सबसे अच्छा होता है।

सवाल: क्या ठंडा पानी सच में नुकसान करता है?

ठंडा पानी आमतौर पर नुकसान नहीं करता, लेकिन बहुत ज्यादा ठंडा पानी पाचन को धीमा, गले में irritation और सर्दी-जुकाम बढ़ा सकता है।

संतुलन में पिएं — बहुत ठंडा पानी रोज़ पीना सही नहीं।

कुछ काम की बातें (Real Life Tips)

अगर आप इसे अपनी आदत बनाना चाहते हैं, तो सुबह उठकर 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ लें। हो सके तो थोड़ा सा शहद भी मिला लें।

इससे स्वाद भी अच्छा हो जाएगा और आपके शरीर को विटामिन सी भी मिल जाएगा। बस दिन में 2-3 बार गुनगुना पानी पीने की आदत डाल लें।

निष्कर्ष

दोस्तों, सेहतमंद रहना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है। बस हमारी छोटी-छोटी आदतें ही बड़ा बदलाव लाती हैं। गर्म पानी पीने के फायदे अनगिनत हैं, बस आपको इसे सही तरीके से अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना है।

अगर आप बाहर का जंक फूड थोड़ा कम कर दें और सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने की आदत डाल लें, तो आपकी गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या हमेशा के लिए जड़ से खत्म हो सकती है।

(Disclaimer:

यह ब्लॉग  पोस्ट केवल सामान्य जानकारी और मेरे व्यक्तिगत अनुभवों/प्राकृतिक नुस्खों पर आधारित है। यह किसी भी तरह से मेडिकल सलाह नहीं है। कोई भी गंभीर समस्या होने पर अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।)

 

1 thought on “गर्म पानी पीने के फायदे और 5 जरूरी नियम: पाचन, वजन और शरीर पर असर जानें”

  1. Pingback: Koun Sa Phal Sath Me Nahi Khane Chahiye गलत फलों का मेल बिगाड़ सकता है आपका पाचन; जानें खाली पेट और रात में फल खाने का असली स

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *